शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीलाल खटीक उम्र 75 वर्ष निवासी कल्याणपुर ने शहडोल कोतवाली में आकर थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है कि खुंचू तिवारी निवासी कल्याणपुर के द्वारा उसे जबरन परेशान किया जा रहा और ₹10000 हजार की मांग की जा रही और कहा जा रहा कि 10000 हजार नहीं दोगे तो तुम्हारे घर को जेसीबी बुलवाकर तुम्हारे घर को गिरवा दूंगा और मोतीलाल के द्वारा यह भी बताया गया कि खुंचू तिवारी के द्वारा मेरे घर पर ताला लगा दिया गया है और बीती रात किसी तरह मैंने ठंड में बिताई है और अगर मेरे घर का ताला नहीं खुला तो आज भी इस ठंड में मुझे बाहर ही सोना पड़ेगा और मोती लाल खटीक ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि खुंचू के द्वारा मुझे जबरन परेशान किया जा रहा है हम आपको बता दें कि यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं इसके पहले भी दबंगों के द्वारा लाचार बेबस को हमेशा परेशान किया जाता है और उनके ऊपर कोई कठोर कार्यवाही नहीं होती जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं एक तरफ देखा जाए तो सुबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने सभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहते हैं कि गुंडे बदमाश अपना शहर छोड़कर चले जाएं नहीं तो गुंडों को खदेड़ कर भगा दिया जाएगा लेकिन गुंडे बदमाशों पर सूबे के मुखिया के भाषण का कोई असर नहीं पड़ रहा और बिना किसी खौफ के अपनी दबंगई एक बूढ़े लाचार पर दिखाते नजर आ रहे हैं वहीं पर शहडोल थाना प्रभारी संजय जयसवाल से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे को इस बात की जानकारी हुई है इसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट



