pub-1657030687483830

पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पत्रकारों का भी स्वास्थ्य परीक्षण करा निःशुल्क दवा वितरण कर स्वास्थ्य रहने का दिए टिप्स

Posted on

December 24, 2022

by india Khabar 24

 

शहडोल मध्यप्रदेश

शहड़ोल पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पत्रकारों का भी स्वास्थ्य परीक्षण करा निःशुल्क दवा वितरण कर स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिए …
शहडोल पुलिस द्वारा पुलिस लाईन ग्राउण्ड में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों एवं पत्रकारो के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 12 काउण्टर में जिला अस्पताल सहित निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लगभग 403 पुलिस अधिकारी कर्मचारी व 29 परिवारजन एवं 15 पत्रकार बंधु कुल 447 से भी अधिक व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया ।

शहडोल पुलिस द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउण्ड में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों एवं पत्रकार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 12 काउण्टर में पांच काउण्टर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रबंध किया गया था। जिसमें विभिन्न काउण्टरो पर जिला अस्पताल, निजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य जांच कर इलाज करा निशुल्क दवा वितरण किया गया। लगभग 403 पुलिस अधिकारी एवं कर्मसहारियो के परिवार सहित 15 पत्रकार बंधु कुल 447 से भी
अधिक व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया

शिविर में पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक की उपस्थिति रही जिन्होंने समस्त कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए  स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की समझाइश दी पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उक्त स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे सार्थक बताया  स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये समस्त पुलिस कर्मचारियों को “हेल्थ कार्ड” भी
दिया गया। शहडोल से फरीद खान रिपोट

Posted on

December 24, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top