pub-1657030687483830

जिले में थाना गैरतगंज क्षेत्र के चौकी गढ़ी में एक्सीडेंट के कारण। हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत।

Posted on

December 11, 2022

by india Khabar 24

रायसेन मध्यप्रदेश
(यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे। बस चालक पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान में आरोपी पर की सख्त कार्रवाई। बस चालकों में मचा हड़कंप।)

रायसेन/- जिले के थाना गैरतगंज में बीते दिन हुए। ओम साईं राम बस चालक के द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही के चलते। दो पहिया वाहन को टक्कर मारी। हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट जिससे हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत। मामला थाना गैरतगंज के क्षेत्र चौकी गढ़ी अगरिया मोड़ पर ओम साईं राम बस क्रमांक एमपी 15 पी ए 0 277 के ड्राइवर द्वारा तेज रफ्तार के चलते एवं लापरवाही के कारण मोटरसाइकिल सवार रामकृष्ण प्रजापति उम्र 30 वर्ष पिता लालचंद निवासी गढ़ी को टक्कर मार दी। जो भयानक एक्सीडेंट के कारण घायल अवस्था में नजदीकी समुदायिक केंद्र गैरतगंज लाया गया। जहां से हमीदिया अस्पताल भोपाल के लिए उपचार हेतु भेजा गया। जहां पर हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान रामकृष्ण प्रजापति की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर ओम साईं राम बस के ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की गई क्या कहते हैं यातायात के नियमों के विषय पर थाना प्रभारी इंद्राज सिंह राजपूत थाना गैरतगंज।
इनका कहना है।
बीते दिन एक्सीडेंट का मामला आया है। हमारे द्वारा जांच की जा रही है। और लोगों को यातायात के नियमों पर पंपलेट बांटकर अवगत भी कराया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
(थाना प्रभारी इंद्राज राजपूत थाना गैरतगंज)
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/गैरतगंज।

Posted on

December 11, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top