pub-1657030687483830

लापरवाही या हादसा लालबर्रा सरकारी अस्पताल में भयंकर आगजनी मध्य रात्रि में स्टोर रूम में लगी आग, दवाईयां व दस्तावेज जलकर खाक

Posted on

December 5, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा।

शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में ४ नवंबर रविवार की मध्य रात्रि में भर्ती मरीजों व अस्पताल प्रबंधन में उस समय हाहाकार मच गया जब २ बजे रात्रि में सरकारी अस्पताल के स्टोर रूम (दवाईयां रखने का स्थान) में अचानक आग लग गई, जब वहां भर्ती मरीजों ने देखा तो रात्रि में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को जानकारी दिया। जिसके बाद अस्पताल के बी एम ओ साहब डा ऋत्विक पटेल ने पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी अमित भावसार को सूचना दिया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम व ३ फायर ब्रिगेड से ५ टेनकर पानी से आग बुझाई गई। जिसमें शासकीय अस्पताल के स्टोर रूम में तीन कमरों में दवाइयां रखी हुई थी एवं दवाओं के आवक जावक के दस्तावेज भी रखे हुए थे, दस्तावेज व दवाइयां सभी जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड के द्वारा काफी प्रयास किया गया, किंतु दवाइयां एवं दस्तावेज को जलने से नहीं बचाया जा सका क्योंकि आग तब तक काफी बढ़ चुकी थी। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटना हुई है। सोमवार सुबह ११:३० बजे राजस्व विभाग की टीम अस्पताल जांच करने पहुंची जहां खंड चिकित्सा अधिकारी (बी एम ओ) पटेल के साथ तहसीलदार रामबाबू देवांगन सहित पटवारी शिवलाल अडमे ने आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की। 10 से 15 लाख रुपए की दवा का शासन प्रशासन को नुकसान हुआ है।

मध्यप्रदेश के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है पिछले 1 साल में ही प्रदेश के अस्पतालों में कम से कम 5 गंभीर हादसे हो चुके हैं, इनमें कई जानें भी गई। हर बार सरकार ने जांच के बाद सुरक्षा के इंतजाम करने का भरोसा दिलाया, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, अस्पताल बिना फायर एनओसी के चल रहा था। अस्पताल में आग से सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। सरकार हर बार जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात करती है लेकिन नतीजा शून्य ही रहता है।

आगजनी के लिए क्या जिम्मेदारी तय करेगा जिला प्रशासन ? किसकी लापरवाही से हुई आगजनी या हादसा, लाखों रुपयों की दवाई जलकर खाक शासन को हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार कौन ? आखिर कैसे हो गया शॉर्ट सर्किट, क्या नियमित रूप से विद्युत उपकरणों की नहीं हो रही थी जांच। मरीजों की जान पर मंडरा रहा खतरा, दोबारा आगजनी ना हो इसके लिए क्या कदम उठाएगा प्रशासन।

Posted on

December 5, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top