
शहडोल मध्यप्रदेश
वार्ड नंबर 36 के पार्षद पुणेंद्र मिश्रा एवं वार्ड नंबर 37 के पार्षद आशुतोष यादव ने शराब दुकान हमारे वार्ड से हटाई जाने के संबंध में कलेक्टर एवं थाना प्रभारी शहडोल व आबकारी शहडोल एवं एसडीएम से शिकायत की है और वार्ड के निवासी राम प्रमोद मिश्रा ने बताया कि यहां दारू भट्टी के आसपास पढ़े-लिखे और अच्छे लोग निवास करते हैं और इस दारु भट्टी के खुल जाने से हमारे वार्ड का महोल एवं यहां की सोसाइटी खराब होने का खतरा बन गया है और उन्होंने यह भी बताया कि यहां से केंद्रीय विद्यालय थोड़ी ही दूर पर है और हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहता जो देर शाम तक जारी रहता है और और इसी रोड पर से जहां पर दारू भट्टी खोल दी गई है छात्र एवं छात्राओं का आना-जाना बना रहता है और एक यही मार्ग है जहां से कई गांव जुड़े हुए हैं जिस कारण से यहां से गुजरने वालों को नशाखोरो का सामना करना पड़ता है जिस कारण से हम वार्ड वासियों को भय बना रहता है कि कभी भी कोई बड़ी वारदात घटित हो सकती है इसी संबंध में वार्ड वासियों ने एवं पार्षदों ने शहर के वरिष्ठ अधिकारियों से यह शराब दुकान हटाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है और वार्ड पार्षदों ने और वार्ड वासियों ने यह भी बताया कि अगर जल्द से जल्द यह शराब दुकान हमारे वार्ड से नहीं हटाई गई तो हम आंदोलन करने पर भी मजबूर हो जाएंगे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट



