रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन/- जिले में बीते दिन गुरुवार 24 नवम्बर 2022 को जहां पर जिले में चलाए जा रहे। नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा व्यवसाय विनिर्माण संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में आबकारी अमले द्वारा लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 23 नवम्बर की रात्रि को ग्राम अमरावद में दबिश देकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा आरोपी राहुल पुत्र रमेश ठाकुर को 66 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जो कि प्राथमिक जांच में मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त प्रतीत होने पर मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य 13200 रूपए आंकलित किया गया है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज/रायसेन।


