रायसेन मध्यप्रदेश
(शिविर में वित्तीय साक्षरता बैंक संबंधी शिकायत निवारण प्रक्रिया ग्राहक अधिकार डिजिटल और सुरक्षित बैंकिंग की दी गई जानकारी।)
रायसेन/- जिले में बीते दिन शुक्रवार 18 नवम्बर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक के राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान-2022 के तहत रायसेन में शासकीय आईटीआई में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आईटीआई के छात्र-छात्राओं को वित्तीय सुरक्षा नेट बैंकिंग शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार और सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल के क्षेत्रीय प्रमुख बीआर रामाकृष्ण नायक आईटीआई के अधीक्षक प्रदीप कुमार तथा एलडीएम एचएस सोनी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह स्वयं तो वित्तीय साक्षर हों साथ ही अपने माता-पिता और परिचितों को भी इसके बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में विभिन्न तरीकों से सायबर फ्राड किया जा रहा है। और शिक्षित लोग भी इसमें फंस रहे हैं। झांसे में आ जाते हैं। और बैंक खाते में जमा धनराशि को खो देते हैं। इसलिए जरूरी है। कि टेक्नॉलाजी और ई-बैंकिंग का उपयोग सावधानीपूर्वक और सजगता से करें। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख बीआर रामाकृष्ण नायक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए। कहा कि यह टेक्नॉलाजी का युग है और मोबाईल के रूप में पूरी दुनिया हमारे हाथ में है। सभी को मोबाईल और टेक्नॉलाजी का उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फ्राड के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए। नेट बैंकिंग का उपयोग सोच समझकर और सजगता से करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कभी भी ओटीपी पासवर्ड तथा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। नायक से छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए। कहा कि सफलता मेहनत करने से ही प्राप्त होती है। सभी पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़े। शिविर में एलडीएम श्री सोनी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सावधानीपूर्वक वित्तीय लेनदेन करें। यदि किसी के साथ सायवर फ्राड होता है तो तुरंत संबंधित बैंक में जाकर जानकारी दें या बैंक के दूरभाष या हेल्पलाईन नम्बर पर सूचना दें। शिविर में मप्र ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त आरके श्रीवास्तव तथा मप्र ग्रामीण बैंक के रायसेन शाखा प्रबंधक विकास खरे द्वारा छात्र-छात्राओं को फिशिंग लोन फ्राड वाले एप फ्राड कॉल एसएमएस सहित वित्तीय साक्षरता से जुड़ी अन्य जानकारियां दी गईं।



