
*मण्डला-मध्यप्रदेश*
हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन के
प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा इन दिनों हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी के साथ प्रदेश प्रवास पर हैं । इन दिनों प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा नैनपुर, केलावरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पानडूना, जुनारदेव और सोसर में हम फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगामी कार्यक्रम की चर्चा और विचार विमर्श कर रहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी के मार्गदर्शन में इन जिलों की समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय संगठन मंत्री के समक्ष सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिले की समस्या, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और शाखा के विस्तार से सम्बंधित अपने-अपने विचार व्यक्त किए । प्रवास के दौरान सभी क्षेत्रों में बैठक का आयोजन किया गया । इस बीच हम फाउंडेशन के जिलेवार समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट –




