भैसमा कोरबा
भैसमा कोरबा/ विकासखंड कोरबा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा के धान उपार्जन केंद्र भैसमा में आज ग्राम चितापाली के किसान रामकला पिता पूसऊराम पटेल के 22 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी कर शुभारंभ किया गया शुभारंभ के समय मुख्य अतिथि के रूप में श्यामलाल कवर पूर्व विधायक रामपुर , नीलिमा लहरे सभापति जिला पंचायत सदस्य, हरेश कवर जनपद अध्यक्ष कोरबा, जमुना यादव जनपद सदस्य भैसमा क्षेत्र ,राघव साहू उपाध्यक्ष रामपुर विधानसभा, तैयूब खान सदस्य मंडी बोर्ड, संजय कवर पूर्व सरपंच भैसमा, सरवन सिंह कवर, पितांबर सिंह कवर, समिति प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक समिति के कर्मचारी उमाकांत लहरे, कुमारी सर्वमंगला तवर ,भाव सिंह पैकरा ,उदय सिंह कवर, गोवर्धन पटवा एवं समिति क्षेत्र से आए किसान भाई उपस्थित रहे। धान बेचने वाले किसान का समिति के कर्मचारी एवं मुख्य अतिथि के द्वारा फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्रथम धान बिक्री करने वाले किसान के रूप में पुरस्कार स्वरूप प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथि के कर कमलों से किसान रामकला पटेल को राशि प्रदान किया गयाl इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ हेड संभाग ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट




