pub-1657030687483830

9 साल की बच्ची पूनम को बाघ ने उतारा मौत के घाट

Posted on

November 10, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

शहडोल प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाथियों के आतंक से गांव के लोग उधर भी नहीं पाए थे कि बाघ ने पूनम को बनाया अपना शिकार घटना जैसीनगर के वन परीक्षेत्र घियार की हम आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार जैसीनगर के ग्राम पंचायत घियार मे 9 वर्षीय पूनम सिंह अपनी दादी के तेरसिया सिंह गौड़ के साथ अपने खेत में बीते मंगलवार को धान काट रही थी वह अपनी दादी से करीब 203 मीटर दूर खड़ी होकर धान काट रही थी तभी करीब 2:30 पर उसके चीखने की आवाज आई तो दादी ने सोचा उसके हाथ में हथियार से चोट लग गई है दादी ने उसे आवाज लगाकर पूछने लगी लेकिन नाती पूनम की आवाज उस चीक के बाद दोबारा सुनाई नहीं दी उसने अपनी दादी को कोई जवाब नहीं दिया तब दादी ने उसकी ओर देखा तो उसे बाघ घसीट कर ले जा रहा था दादी ने शोर मचाया तो आस पास अपने खेत में धान काट रहे ग्रामीण इकट्ठा हुए और बाघ को घेरने का प्रयास किया किंतु वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे घने जंगल की ओर बाघ बच्ची को लेकर भाग गया संबंधित मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ वन अमला जंगल में बच्ची को खोजने लगा कुछ देर खोजने के बाद बच्ची दिखाई दी तो तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया साथ ही तत्काल राहत राशि के रूप में वन विभाग ने ₹10000 परिजनों को दीया है वहीं आज बुधवार को वन विभाग के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा जंगल में बाघ की खोजबीन की जा रही है बताया गया है कि कुछ क्षेत्र में लगभग 4 से 5 भाग विचरण कर रहे हैं पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में ₹400000 वन विभाग द्वारा दिए जाने की तैयारी की जा रही है वही पर सवाल ये है की आखिर कर वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ के मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों को क्यों नहीं दी इसके साथ ही अगर बाघ के मोमेंट की जानकारी अगर समय रहते गांव वालों को दे दी जाती तो बच्ची की जान बच जाती शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

November 10, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top