pub-1657030687483830

सर्वे व जनचर्चा के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा ?

Posted on

October 3, 2022

by india Khabar 24

रीवा मध्यप्रदेश

यदि कांग्रेस से कपिध्वज सिंह को टिकट मिलता है तो भाजपा से कौन प्रत्याशी दे सकता है टक्कर?

इस बार गुढ़ की जनता चाहती है क्षेत्रीय विधायक

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पार्टियों द्वारा अपनें-अपनें स्तर से सर्वे कराया जा रहा है तो वहीं विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर जनचर्चा भी तेजी से चल रही है।

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से कुंवर कपिध्वज सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है जबकि पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल भी प्रबल दावेदार के रूप में कतार में हैं,वहीं भाजपा में पार्टी की गाइड़ के अनुसार भाजपा से लगातार विधायक रहे नागेन्द्र सिंह को टिकट मिलना संसय में है। ऐसी स्थिति में एक सवाल खड़ा होता है कि यदि कांग्रेस पार्टी से कुंवर कपिध्वज सिंह को टिकट मिलता है तो भाजपा का कौन नेता कपिध्वज सिंह को टक्कर दे सकता ??? क्योंकि भाजपा से कई नाम उभरकर सामनें आ रहे हैं जिनमें से बालेन्द्र शुक्ला,नारायण मिश्रा,माया सिंह इत्यादि। यदि क्षेत्रीय जनचर्चा की बात करें तो कांग्रेस से कपिध्वज सिंह का नाम प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है जबकि टिकट की दावेदारी की कतार में पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा व विद्यावती पटेल भी हैं तो वहीं भाजपा में स्थिति उलझी हुई है। दर्जनभर दावेदार सक्रिय हैं लेकिन बालेन्द्र शुक्ला का नाम तेजी के साथ सामने आ रहा है।कुछ पहलुओं पर विचार करते हुए भाजपा से बालेन्द्र शुक्ला का नाम तेजी से जनचर्चा में आ रहा है क्योंकि गुढ़ क्षेत्र की जनता इस बार क्षेत्रीय विधायक की मांग कर रही है दूसरी तरफ लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि कांग्रेस से कपिध्वज सिंह को टिकट मिलता है तो भाजपा से सिर्फ बालेन्द्र शुक्ला ही एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो कांटे की टक्कर दे सकते हैं अन्यथा कपिध्वज सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीत सकते हैं।
फिलहाल ये तो एक सूक्ष्म सर्वे व जनचर्चा की बातें हैं , अब देखना यह है कि पार्टी किसको प्रबल दावेदार मानकर उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारेगी। कांग्रेस की ओर से तो स्थिति लगभग स्पष्ट है लेकिन भाजपा में घमासान मचा हुआ है। यहां दर्जनभर दावेदार हैं लेकिन पार्टी संगठन किस पर भरोसा जताता है यह देखना रोचक होगा। इधर संगठन की गाइडलाइन भी कई दावेदारों की राह में रोड़ा बनी हुई है। इसके चलते स्थिति उलझी हुई है।अगर दावेदारों की बात करें तो भाजपा में लंबी फेहरिस्त है।
क्या नई गाइडलाइन होगी लागू ? -:
भाजपा में नई गाइडलाइन की चर्चा जोरों पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने म.प्र. के दौरे पर कहा था कि टिकट वितरण में भाजपा नए फॉर्मूले के अनुसार काम करेगी। इसके अनुसार कहा जा रहा है कि भाजपा टिकट वितरण में परिवारवाद से मुक्त रहेगी। नेताओं के पुत्र-पुत्री या रिश्तेदारों को टिकट नहीं मिलेगा। साथ ही उम्र का बंधन भी लागू हो सकता है। कम उम्र वालों को टिकट में तरजीह दी जाएगी। ऐसी स्थिति में भाजपा यदि गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से बालेन्द्र शुक्ला को टिकट देगी तो संभवतः स्थिति व परिणाम बेहतर व रोचक होगा।

Posted on

October 3, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top