pub-1657030687483830

शासकीय सेवको का कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍ मिले- कलेक्टर

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जनपद ब्यौहारी के मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर की समीक्षा की

शहडोल 28 सितंबर 2022- कलेक्टर वंदना वैद्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि हम सभी शासकीय सेवको कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍ मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासकीय सेवा के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। कलेक्टर वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर की समीक्षा बैठक में पटवारियों एवं सचिव को निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हमने पूर्व जन्म में ऐसे कुछ अच्छे पुण्य किए होंगे, जिससे इस जन्म में हमें शासकीय सेवक होने का दायित्व मिला है। शासकीय सेवा में आना कर्तव्य का बोध कराता है, हम अपने शासकीय सेवा के दौरान अच्छे कार्य करके किसी की जीवन को सुधारने में योगदान दे सकते हैं। आप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” से पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें ताकि वे जीवन भर आपका नाम बड़े आदर्श के साथ ले सके।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत वार “मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान” शिविर की प्रगति की समीक्षा की तथा योजना बार पटवारियों एवं सचिव से हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ कितने पात्र हितग्राहियों को मिला के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर की जानकारी समस्त पटवारी एवं सचिव ने कलेक्टर को दी। जिस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को चिन्हित 35 योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शासन की बेहद महत्वपूर्ण अभियान है, इस अभियान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी अच्छे कार्य करते हैं तथा कार्य में अच्छी प्रगति करते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा एवं जो अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य में लापरवाही एवं विलंब करते हैं, उन्हें दंडित भी किया जाएगा। इसलिए शासकीय सेवा के दौरान ऐसा कार्य करें जिससे हमेशा प्रशंसा मिले तथा अधिकारी एवं कर्मचारी पुरस्कृत हो ऐसे कार्य बिल्कुल ना करें जिससे उन्हें किसी भी प्रकार का दंड दिया जाए।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी नरेंद्र सिंह धुर्वे तहसीलदार अभयानंद शर्मा तहसीलदार वेदवती सिंह जनपद पंचायत ब्यौहारी के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पटवारी एवं सचिव उपस्थित थे।
संवाददाता सोनाली ठाकुर

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top