pub-1657030687483830

हादसा: भीषण टक्कर के बाद घर में जा घुसी ट्रेलर, मचा हड़कंप

Posted on

September 23, 2022

by india Khabar 24

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा/ इंडिया खबर 24 : कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में रोजाना कई संख्याओ में कोयला लोड भारी वाहनों का आना-जाना होता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। वही कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में बड़ा हादसा हो गया। हादसा भिलाईखुर्द के पास हुआ जहां दो ट्रेलर की आमने- सामने टक्कर हो गई । हादसे में एक ट्रेलर का चालक वाहन में ही दब रह गया । उसकी ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी जहां जहां देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। एएसआई बलिराम निराला ने बताया कि चांपा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी और कोरबा की तरफ से आ रहे ट्रेलर से आमने – सामने जा टकराया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रेलर रमे लाल पटेल के घर में जा घुसा । जहां उसके पड़ोसी हेतराम पटेल , उसकी मां और दो बच्चे दरवाजे के पास ही बैठे थे । घर में ट्रेलर घुसता देख वे तुरंत भागे और एक बड़ा हादसा होने से बच गया । ट्रेलर में फंसे ड्राइवर बचु सोनी को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया । बचु सोनी बेलादुला का रहने वाला है । उरगा थाना पुलिस ने दोनों ट्रेलर को जब्त कर लिया है । दूसरे ट्रेलर ड्राइवर को मामूली चोट लगी है । उसे पुलिस थाने लेकर गई है और पूछताछ कर रही है । इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ, अशोक कुमार श्रीवास खास रिपोर्ट

Posted on

September 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top