pub-1657030687483830

विदिशा : कलेक्टर भार्गव के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा की धरपकड़ कार्यवाही जारी

Posted on

September 13, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्य प्रदेश


विदिशा जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय परिवहन और भण्डारण के संबंध में हर स्तर पर सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग के द्वारा विशेष पहल कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अबिलंव कार्यवाहियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है जिला आबकारी अधिकारी श्री शैलेष जैन ने बताया कि अवैध मदिरा की धरपकड़ के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है जिसके लिए नोडल अधिकारी सहायक आबकारी अधिकारी श्री राहुल ढोंके को नियुक्त किया गया है मंगलवार को विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर धरपकड़ की कार्यवाही कर आबकारी अधिनियमों के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है
सहायक आबकारी अधिकारी एवं नोडल राहुल ढोंके ने बताया की सूचना प्राप्ति के उपरांत ग्राम नौघई में विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस के सहयोग से सघन जांच पड़ताल की गई तो आरोपी रमेश रघुवंशी के कब्जे से 50 पाव प्लेन मदिरा बरामद किए गए जिसका बाजार मूल्य 2750 रूपये आंकलित किया गया हैं आबकारी अधिनियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है

विदिशा : इंडिया खबर 24 जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी

Posted on

September 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top