pub-1657030687483830

खाकी की रक्षा के लिए बहनों ने थाने में पुलिस कर्मियों को बांधी रक्षासूत्र

Posted on

August 11, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

शहड़ोल । 24 घण्टे अपनी सेवा दे रहे , शहडोल कोतवाली परिसर में गुरुवार को शहड़ोल में संचालित कल्याणी वेल फेयर सोसायटी संस्था ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। सभी बहनें थाली में रक्षाबंधन, मिठाई, सजाकर रखी थी , पुलिस भइयो को तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधी। इसके बाद मिठाई खिलाकर रक्षा का वचन लिया। इस दौरान भइयो ने बहनों को उपहार भेंट किया। इसके बाद सभी बहनों ने बारी बारी से पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षाबंधन बांधकर रक्षा का वचन लिया। कोतवाली में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों को राखी ( रक्षा सूत्र ) बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया, जब बहनों ने पुलिस भइयो को रक्षा सूत्र बांधी तो इस दौरान पुलिस कुछ कर्मियो की आँखे नम हो गई….
संवाददाता सोनाली ठाकुर

Posted on

August 11, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top