pub-1657030687483830

भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं: सिवनी के गायत्री मंदिर से चांदी के दो छत्र चोरी, चोर ने गेट का ताला तोड़ दूसरा सामान भी चुराया!

Posted on

August 4, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

सिवनी जिले में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है, लोगों के मकानों के साथ चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं, जिले भर के थाना क्षेत्र अंतर्गत घर दुकानों व मंदिर में चोरों की नजर है, कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप गायत्री मंदिर में रात चोरों ने धावा बोल दिया, मंदिर के पीछे निवासरत खुमान सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे जब मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे तो मंदिर के गेट में लगा ताला टूटा मिला, यहां से चोरों ने चांदी के 2 छात्र व अन्य सामग्री चोरी कर दिया, जिसके कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इस घटना की शिकायत थाने में की गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है, कुरई थाना प्रभारी मदन मरावी ने बताया कि मंदिर से चांदी के छत्र चोरी हुए हैं, वे काफी पुराने हैं, जिनका वजन लगभग आधा किलो बताया जा रहा है, शिकायत दर्ज कर ली गई है, और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है!

जिला सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

August 4, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top