
सिवनी म.प्र.
सिवनी में जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान वार्ड क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस समर्थित बृजेश लल्लू बघेल के जाति प्रमाण पत्र की आपत्ति को लेकर कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं, वहीं सैकड़ों कांग्रेसियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट गेट के पास जिला प्रशासन के खिलाफ भी प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं

, वहीं कांग्रेसी भाजपा के विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित भाजपाइयों के खिलाफ मुर्दाबाद और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की जा रही है, यह माहौल बिगड़ते हुए नजर आ रहा है, वहीं इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास क्षेत्रों से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है!
जिला सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!



