pub-1657030687483830

सगाई के बाद रिश्ते से इनकार: 15 लाख नकदी और कार नहीं मिली तो दहेज लोभियों ने तोड़ दी शादी, FIR दर्ज

Posted on

July 21, 2022

by india Khabar 24

ग्वालियर मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दहेज की वजह से एक बेटी की शादी टूट गई है। दुखी पुलिसकर्मी पिता ने एसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हवलदार रामसुरेश शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह इन दिनों हाईकोर्ट ड्यूटी में पदस्थ है। उसकी बेटी की सगाई सुशील दुबे निवासी बलराम नगर के बेटे सचित दुबे के साथ हुई थी। बेटी की सगाई में करीब 2 लाख रुपए खर्च आए। वर पक्ष अब दहेज में 15 लाख रुपए, कार समेत लग्जरी सामान की मांग कर रहे हैं। इतना दहेज देने में वह सक्षम नहीं है, लेकिन वर पक्ष बिना दहेज के शादी करने के लिए राजी नहीं है। सगाई में उन्होंने सचित दुबे को अंगूठी और नकदी भी दिए थे। वह भी वापस नहीं कर रहे हैं। दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने वालों पर एफआईआर होनी चाहिए।

डिप्टी कलेक्टर की पिटाई: बाइक सवार से बहस करने पर होटल चलाने वाले पति-पत्नी ने कालर पकड़कर पीट

वहीं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गोला का मंदिर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि इस मामले में लड़के और उसके माता-पिता पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है

Posted on

July 21, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top