pub-1657030687483830

पुलिस ने पकड़े 25 लाख: मतगणना से पहले कचरा कलेक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की कार में मिला 25 लाख रुपये कैश

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24

कटनी मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के कटनी नगर निगम में कल दूसरे चरण की मतगणना होनी है. उससे पहले ही पुलिस ने कचरा कलेक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के पास से 25 लाख रुपए पकड़े हैं. आचार संहिता लगी हुई है. जिसके चलते कोतवाली पुलिस हर चेकप्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही है. कोतवाली पुलिस ने जगन्नाथ चौक के पास पकड़ा है.

महिला से रूपयों का बैग छीनने वाले युवकों को रीवा से किया गिरफ्तार

दरअसल सागर से कटनी आ रहे एमएसडब्ल्यू के प्रोजेक्ट मैनेजर की कार की तलाशी ली गई, तो उनकी कार में 25 लाख रुपये नगद मिला है. प्रोजेक्ट ने इन पैसों का कोई ब्यौरा नहीं दे पाए. जिसके बाद पुलिस ने पैसों को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट मैनेजर पैसों को लेकर कटनी में कर्मचारियों को देने आए थे. लेकिन चेकिंग में पुलिस ने धर दबोचा.

रानीताल मुक्तिधाम में गायक कलाकार की अंधी हत्या का खुलासा

पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है. आयकर विभाग के अधिकारी इसकी जांच करेंगे. कटनी के जगन्नाथ चौक में चेकिंग लगी हुई थी, उस दौरान कार में 25 लाख रुपये कोतवाली पुलिस ने जब्त किए हैं. प्रोजेक्ट मैनेजर पैसों की संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

MP नगरीय निकाय: महापौर के बाद निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और MIC मेंबर के लिए होगा मंथन, कमलनाथ चुनावी नतीजे पर निकायवार करेंगे समीक्षा, कल होगी दूसरे चरण की मतगणना

बता दें कि एमपी नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 जुलाई को मतगणना होगी. दूसरे चरण के 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के लिए सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. जिसमें 5 नगर निगम कटनी, देवास, रतलाम, रीवा और मुरैना शामिल है. इसके अलावा 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद में भी मतगणना होगी. बैरसिया, रायसेन, खरगोन, शिवपुरी, टीकमगढ़, बालाघाट, आगर, मालवा के साथ 40 नगर पालिकाओं का भी फैसला होगा.

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top