pub-1657030687483830

महिला से रूपयों का बैग छीनने वाले युवकों को रीवा से किया गिरफ्तार

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्य प्रदेश

जबलपुर श्रीमती द्रोपती बाई उम्र 27 वर्ष निवासी झांसी गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने पति मुकेश चौधरी के साथ मोटर सायकल से ग्राम बुढागर बैंक से 42 हजार रूपये बैंक से निकलवाये, पैसा बैग में रखकर बैंक से बाहर निकले और एक ठेला वाले से सेव खरीदे फिर मोटर सायकल से अपने ग्राम झांसी जाने लगी, जैसे ही दोपहर लगभग 1-30 बजे ज्वाला महाराज के घर के पास मेन रोड पर पहुॅचे तभी काले रंग की पल्सर मोटर सायकिल में 2 व्यक्ति सवार थे पीछे बैठा लड़के ने झपट्टा मारकर उसका बैंग छीन लिया बैग छीनने वाला व्यक्ति काले रंग की टी शर्ट पहने था मुह में काले रंग का मास्क लगाया था एवं मोटर सायकिल चलाने वाला सफेद टीशर्ट पहने था दोनों की उम्र 20-25 वर्ष रही होगी।

नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी खबर, NUPUR SHARMA सुप्रीम कोर्ट से बोलीं- मुझे जान का खतरा…

रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन मे थाना गोसलपुर एवं क्राईम ब्राचं की टीम गठित कर लगायी गयी।सी.सी.टी.व्ही.फुटेज के आधार पर संदेहियों की शिनाख्त अर्पण शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला,एवं अभिषेक उर्फ बच्ची शुक्ला दोनों निवासी ग्राम मिसिरीहा थाना लौर जिला रीवा के रूप में हुई, अर्पण शुक्ला के सम्बंध में जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना लार्डगंज अंतर्गत अन्ना मोहल्ला में किराये का कमरा लेकर कोचिंग करता है। अन्ना मोहल्ला में दबिश दी गयी, अर्पण शुक्ला घर पर नहीं मिला, पूछताछ पर मकान में मालिक ने गॉव जाना बताया

रानीताल मुक्तिधाम में गायक कलाकार की अंधी हत्या का खुलासा

इस दौरान दोनों संदेहियों के रीवा में होने की जानकारी लगने पर तत्काल 2 टीमें रीवा रवाना की गयी, टीमों के द्वारा अर्पण शुक्ला एवं अभिषेक शुक्ला को रीवा से पकड़ा गया, एवं सघन पूछताछ की गयी तो दोनों ने बैग छीनना स्वीकार किया। दोनों आरोपियो की निशादेही पर छीने हुये रूपयों में से नगद 40 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल एवं दोनों आरोपियों के मोबाईल फोन जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top