pub-1657030687483830

महाधिवक्ता के दफ्तर में लगी भीषण आग, मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश

Posted on

July 18, 2022

by india Khabar 24

प्रयागराज. उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता के कार्यालय में रविवार को भीषण आग लग गई. कार्यालय डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन में स्थित है. प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), शैलेश कुमार ने कहा कि अग्निशमन में लगी कुल 15 दमकल गाड़ियां. 5वीं से 8वीं मंजिलें इससे प्रभावित हुईं. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के मुताबिक सरकार के तमाम मुकदमों की फाइलें यहां आठवीं मंजिल पर रखी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है और जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है जिसमें एसपी सिटी, एडीएम, दमकल अधिकारी और अतिरिक्त कानूनी सलाहकार शामिल हैं. समिति रविवार रात अपनी रिपोर्ट देगी.

Posted on

July 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top