pub-1657030687483830

जिला निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा को अवमानना नोटिस
ग्राम पंचायत मझगवां में सरपंच पद के चुनाव की पुनर्मतणना से जुड़ा मामला

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर

हाई कोर्ट ने जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत मझगवां में सरपंच पद के चुनाव की पुनर्मतणना के मामले में जबलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी को अवमानना नोटिस जारी किया है। बुधवार को न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। प्रारंभिक तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने कलेक्टर को जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

याचिकाकर्ता सरपंच प्रत्याशी शशि यादव की ओर से अधिवक्ता सुशील मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि हाई कोर्ट ने चार जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर को निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायत मझगवां के सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना के संबंध में लंबित अभ्यावेदन पर निर्णय लें। कलेक्टर ने यह कहते हुए आवेदिका का अभ्यावेदन अस्वीकार कर दिया कि उसके पास चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प मौजूद है। अधिवक्ता मिश्रा ने अवमानना याचिका में दलील दी कि अभ्यावेदन का निराकरण करते समय उनके मुवक्किल को नहीं बुलाया। यह भी तर्क दिया कि चुनाव याचिका तब दायर की जाती है जब किसी प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी थे। मतदान 25 जून को हुआ और उसी दिन मतगणना भी हुई। याचिकाकर्ता और विजयी प्रत्याशी के बीच महज एक वोट का अंतर था।

जबलपुर । हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि पंचायत चुनाव में सरपंच के पद के दावेदार का पुनर्गणना से संबंधित अभ्यावेदन का चुनाव परिणाम आने से पहले निराकरण करें। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने आयोग को कहा कि निर्णय लेने के बाद आवेदक को सूचित भी करें। कटनी की ग्राम पंचायत चाका से सरपंच पद की उम्मीदवार अंकिता तिवारी की ओर से अधिवक्ता सुशील मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि मतगणना के दिन अर्थात 25 जून को ही याचिकाकर्ता ने पीठासीन अधिकारी को पुनर्मतगणना के लिए अभ्यावेदन पेश किया था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top