
जबलपुर मध्यप्रदेश
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने आज जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत मढ़ा बंजर के ग्राम बंदर कोला एव ग्राम पंचायत खिरहनी खुर्द में निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया । अमृत सरोवरों से बंदर कोला में 15 हेक्टेयर एवं खिरहनी खुर्द में 20 हेक्टेयर सिंचाई होगी जिनके उपयोगकर्ता किसानों से डॉ सिडाना ने चर्चा की ।जिला पंचायत की सीईओ ने सलवारा एवं भंडारा में अमृत सरोवर तालाब के निर्माण के लिये चयनित स्थल का निरीक्षण भी किया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए । साथ ही पुष्कर सरोवर योजना अंतर्गत पूर्व से निर्मित तालाब का निरीक्षण ग्राम पंचायत मडा बंजर में किया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बाद में जनपद पंचायत सिहोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र व आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया ।

निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का सही जांच ना होने के कारण नाराजगी व्यक्त की । भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा एवं सहायक यंत्री मौके पर उपस्थित रहे।



