pub-1657030687483830

सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने बड़वारा और विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

कटनी मध्यप्रदेश

रविवार को सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने जिले की बड़वारा और विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्यायें सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अमले को दिये।

अपने निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे जनपद बड़वारा क्षेत्र के ग्राम बंदरी में बहेड़ी कला तालाब, छिंदहाई पिपरिया, सलैया सिहोरा में चल रहे अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री गोमे ने समय सीमा में कार्य पूरा करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के ग्राम बरहटा, बंजारी सहित अन्य ग्रामों में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

Posted on

May 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top