pub-1657030687483830

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Posted on

May 14, 2022

by india Khabar 24

सिवनी मध्य प्रदेश

आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत परासिया गांव में नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मामा भांजा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शवों का पीएम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घंसौर क्षेत्र के ग्वारी मेहता निवासी राजेश पिता जीवन गिरी (40) अपने मामा तापिश पिता छिद्दी गिरी (45) के साथ बाइक से बरमान में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वे परासिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एचएआर 73/7002 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर उसके चालक का पता लगा रही है।

Posted on

May 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top