pub-1657030687483830

शहडोल में पीएम आवास योजना के तहत बड़ी सौगात: 83 हितग्राहियों को मिले पट्टे और ₹1-1 लाख की पहली किश्त

Posted on

August 13, 2026

by india Khabar 24

शहडोल। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को सच करने की दिशा में शहडोल नगर पालिका परिषद ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के 83 हितग्राहियों को जमीन के पट्टे और ₹1,00,000 की पहली किश्त की सहायता राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, संतोष कुमार लोहानी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) निशांत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस गरिमामयी समारोह में शहर के समस्त पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी शामिल हुए।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा लाभ:

समारोह के दौरान विधायक मनीषा सिंह ने सभी 83 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया और उन्हें मकान निर्माण की शुरुआत के लिए ₹1,00,000 की पहली किश्त की राशि सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुँच रही हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने भी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि परिषद हर पात्र व्यक्ति को उसका हक दिलाने और शहर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पट्टा और आर्थिक सहायता मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

शहडोल  से  सत्येंद्र  सोनी

 

Posted on

August 13, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top