नर्मदापुरम/इटारसी:
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही जेठ, भतीजे और क्षेत्र के कुछ कथित गुंडों पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन घर खाली कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता प्रीति चौधरी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (SP) नर्मदापुरम को एक लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही जेठ, भतीजे और क्षेत्र के कुछ कथित गुंडों पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन घर खाली कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता प्रीति चौधरी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (SP) नर्मदापुरम को एक लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
सूरजगंज (इटारसी) निवासी पीड़िता प्रीति चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने स्वर्गीय ससुर बसंत चौधरी के मकान में अपने पति राजा चौधरी के साथ रह रही हैं। उनके पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उनके जेठ ब्रम्हा चौधरी, उदय चौधरी और भतीजा पारस चौधरी पिछले दो साल से उन्हें घर से भगाने और मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
गुंडों और पुलिस की साठगांठ का आरोप
शिकायत पत्र के अनुसार, आरोपियों ने क्षेत्र के एक नामी कथित गुंडे और को इस विवाद में शामिल किया है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस के एक सिपाही पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर उनके पति को ही झूठे मामले में जेल भिजवा दिया था। जब पति जेल में थे, तब जेठ द्वारा महिला के साथ हाथापाई और अभद्रता भी की गई।
हालिया घटनाओं से बढ़ा तनाव
पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में प्रताड़ना काफी बढ़ गई है:
-
- 11 मई 2026: जेठ और भतीजे ने महिला के कमरे में ताला जड़ दिया और उन्हें घर से बाहर निकाल कर अत्यंत गंदी गालियां दीं।
- 28 मई 2026: शाम के समय गोलू सोनकर और उसकी पत्नी घर में घुस आए और धमकी दी कि “यह मकान हमने खरीद लिया है, घर से बाहर निकल जाओ नहीं तो जान से मरवा देंगे।” इसके बाद रात में भी आरोपियों ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी, जिसका वीडियो फुटेज होने का दावा पीड़िता ने किया है।
सुरक्षा की गुहार
पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि उनके पति सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी और अपने पति की जान का लगातार खतरा सता रहा है और किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
पीड़िता ने इस मामले की प्रतिलिपि कलेक्टर नर्मदापुरम, S.D.O.P. इटारसी और S.D.M. इटारसी को भी भेजी है और मांग की है कि उक्त दबंगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
Post Views: 88


