जबलपुर।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देशव्यापी गुस्से के बीच आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवा कांग्रेस ने एक बेहद उग्र और बड़ा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यश घंघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जमकर बवाल काटा, जिससे पूरे शहर और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रेलवे ट्रैक पर उतरे कांग्रेसी, अधारताल स्टेशन पर थमे पहिए
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए जबलपुर के अधारताल रेलवे स्टेशन पर जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सीधे रेलवे ट्रैक पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सामने से आ रही ट्रेन को रोक दिया। अचानक ट्रेन रोके जाने और पटरी पर भारी भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा— ‘यह संस्थागत हत्या है’
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यश घंघोरिया ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और धांधली के कारण देश के 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को छात्रों की ‘संस्थागत हत्या’ (Institutional Murder) करार दिया है।
आर-पार की लड़ाई का ऐलान: ‘न्याय मिलने तक थमेगा नहीं आंदोलन’
मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घंघोरिया ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश के लाखों होनहार छात्रों के हक की लड़ाई है। जब तक पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में इस प्रदर्शन को पूरे मध्य प्रदेश के हर जिले और तहसील स्तर तक ले जाया जाएगा।”
Views: 98