pub-1657030687483830

माझी समाज की बैठक होटल साईं बजरंग में सम्पन्न, सपना वर्मा छिंदवाड़ा की जिला अध्यक्ष नियुक्त

Posted on

April 28, 2026

by india Khabar 24

 

छिंदवाड़ा, 26 अप्रैल 2026 – माझी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को होटल साईं बजरंग, छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष सपना वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश केवट दतिया से विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीणा ललित रैकवार भोपाल से पहुंचीं। जयपुर से ललित भोई ने बैठक में मार्गदर्शन दिया।

इसके अलावा समन्वय समिति सदस्य नंदू बर्मन छिंदवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष लीला रैकवार भोपाल सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपना वर्मा की काबिलियत पर जताया भरोसा
बैठक में सर्वसम्मति से सपना वर्मा को छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेश केवट ने कहा कि सपना वर्मा लगातार समाज में रहकर समाज के लिए काम कर रही हैं। उनकी काबिलियत, समर्पण और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया समाज को अपने अधिकारों को यदि प्राप्त करना है तो उन्हें संगठित होकर कार्य करना पड़ेगा

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीना ललित रैकवार ने कहा कि सपना वर्मा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले में माझी समाज और अधिक संगठित होगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
बैठक में तय किया गया कि ब्लॉक और ग्राम स्तर तक समाज को मजबूत किया जाएगा। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ललित भोई ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सपना वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगी और माझी समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Posted on

April 28, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top