pub-1657030687483830

ज.पं. लैलूंगा में भ्रष्टाचार की कई लिखित एवं मौखिक शिकायतों के बाद भी ना कोई जाँच ना कोई कार्यवाही

Posted on

March 5, 2026

by india Khabar 24

 

लैलूंगा:-एक तरफ छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नाम पर बड़े बड़े दावे और वादे कर रही है और लाखों करोड़ों रूपए विकास के नाम पर खर्च कर रही है लेकिन इन लाखों, करोड़ों रूपए का उपयोग वास्तव में गांव के विकास कार्यों में हो रही है या कागजोँ में ये तो जमीनी स्तर पर जाँच टीम द्वारा जाँच कराना भी शासन को अति आवश्यक है

मामला जनपद पंचायत लैलूंगा का है जहाँ भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचारियों की शिकायत एक बार करने पर तो बिल्कुल भी कोई ना तो जाँच और ना ही कोई कार्यवाही होती है इससे भी गंभीर बात यह है कि दोबारा शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई जाँच और ना कार्यवाही होती है।
जनपद पंचायत लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और बिना आवास निर्माण किये फर्जी तरीके से पैसे का आहरण कर लेने के सम्बन्ध में 13/02/2026 को जाँच कराने हेतु लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन जाँच आदेश जारी नहीं किया गया इस सम्बन्ध में मौखिक तौर पर भी सूचित किया गया कई दिन बीत जाने के बाद 02/03/2026 को पुनः उक्त मामले एवं पूर्व में दिए आवेदन को संलग्न कर जाँच हेतु ज.पं.लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को फिर से आवेदन दिया गया लेकिन मामले पर अभी तक कोई जाँच नहीं की गयी है ऐसा ही मामला ज.पं.के ग्राम पंचायत झगरपुर का है अमृत सरोवर निर्माण कार्य को लेकर जाँच हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है लेकिन ना किसी प्रकार की जाँच हो रही है और ना कोई कार्यवाही।
इस तरह शिकायत करने के बाद भी कोई जाँच व कार्यवाही ना होना या तो इनकी आपसी मिलीभगत भी हो सकती है या ऐसे गंभीर मामले को नजरअंदाज करने से भ्रस्टाचारियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैँ।
अब देखना यह है कि क्या इस तरह के विकास के नाम पर हो रहे शासकीय राशि का दुरूपयोग एवं घोटाले को सम्बंधित उच्च अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसे मामले को सज्ञान में लेते हुए त्वरित जाँच करवाता है या ऐसे मामले को नजरअंदाज कर देते हैँ

Posted on

March 5, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top