लैलूंगा:- रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों से आधार केंद्र में पंजीयन और अपडेट के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक अवैध वसूली किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा स्पष्ट रेट लिस्ट जारी किये जाने के बावजूद आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर नियमों को अनदेखी कर मनमानी तरीके से पैसे वसूल रहें हैँ
ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों का नये आधार कार्ड,मोबाइल नम्बर अपडेट या किसी भी प्रकार का सुधार कार्य के लिए 100 रूपए से 200 रूपए तक लिए जा रहे हैँ जबकि शासन द्वारा जारी रेट लिस्ट के हिसाब से ये बिल्कुल गलत है साथ ही भोले भाले ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठा कर मनमाने पैसा वसूल कर रहे हैँ क्योंकि आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी शासकीय सुविधा या योजना का लाभ लेना संभव नहीं है
ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन समय रहते सख़्ती नहीं बरतेगा तो यह अवैध वसूली यु ही बढ़ती जाएगी ऐसे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जाँच कर सही पाए जाने पर आधार ऑपरेटरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही जहाँ कहीं यदि शिविर लगता है वहां की नियमित सुनिश्चित जांच की जाये ताकि भोले भाले गरीब वर्ग के लोगों को राहत मिल सके





