अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल ने मनाया गणतंत्र का उत्सव; बॉलीवुड अभिनेता बृज किशोर तिवारी सहित कई हस्तियां हुईं शामिल

Posted on

January 26, 2026

by india Khabar 24

जबलपुर,। राष्ट्र गौरव और देशभक्ति के पावन पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल द्वारा एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “जन-जन के मन में गणतंत्र” के भाव के साथ आयोजित इस उत्सव में कला और समाज सेवा से जुड़ी विभूतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता बृज किशोर तिवारी उपस्थित रहे।

उनके साथ प्रसिद्ध भजन गायक मिठाई लाल चक्रवर्ती, रज्जन सूर्यवंशी, अभिषेक सूफी, भूपेंद्र सैनी, प्रेरणा भारती और संतोष मालवीय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने अपने संबोधन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज और प्रदेश अध्यक्ष राकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में इस गरिमामय कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना साहू, श्वेता ठाकुर, रेखा साहू, राजकुमारी अहिरवार, किरण सराठे, जानकी मगरे, रजनी जैन, नीता ठाकुर, मालती सोनी, रानू बर्मन, मनीषा शुक्ला, लता यादव, अभिराम साहू, संजय साहू, अमन पटेल, गोल्डी मगरे, नितिन गुप्ता और अमित बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Posted on

January 26, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top