नगर निगम का स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ  ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ स्वच्छता टीम ने किया स्कूल का सर्वे

Posted on

December 18, 2025

by india Khabar 24

 

छिंदवाड़ा – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को स्वच्छ स्कूल श्रेणी में बालाजी पब्लिक स्कूल का सर्वेक्षण किया गया।

यह सर्वे निगम कमिश्नर सीपी राय एवं महापौर विक्रम अहाके के मार्गदर्शन में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम द्वारा किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान बालाजी पब्लिक स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा कक्षों की स्वच्छता, विद्यालय परिसर में गीला–सूखा कचरा पृथक्करण व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालयों की स्वच्छता, हैंडवॉश एवं पेयजल सुविधाएं, साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता का आकलन निर्धारित स्वच्छता मानकों के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा पृथक्करण को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया ओर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

सर्वे के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य नायडू मैडम द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा किए जा रहे ऐसे सर्वेक्षणों का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करना तथा भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

सादर प्रकाशनार्थ 18,12,2025

Posted on

December 18, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top