pub-1657030687483830

आरोपी युवक फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, देशी कट्टा एवं 2 कारतूस जप्त

Posted on

August 27, 2025

by india Khabar 24

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को देशी कट्टा एवं 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 25-8-24 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जींस एवं सफेद शर्ट पहने अपने पास देशी कट्टा तथा कारतूस रखे पाटन वायपास से नीलकमल ढाबा की ओर से कटंगी वायपास सर्विस रोड़ वाले रास्ते में सीएट राजू टायर सर्विस सेंटर के पास माढ़ोताल में खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना अमन दाहिया पिता मुकेश दाहिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आगासोद थाना पाटन बताया जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा खोंसे तथा पेंट के जेब में 2 कारतूस रखे मिला। आरोपी अमन दाहिया के कब्जे से 1 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा एवं कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश बाजनघाटे, पुष्पराज जाट, राहुलसिंह, आशीष प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

August 27, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top