pub-1657030687483830

खेल सुविधाओं को मिलेगा विस्तार, खिलाडिय़ों की तैयारी होगी बेहतर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम में 11.33 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

Posted on

August 16, 2025

by india Khabar 24

 

धर्मेन्द्र महंत की रिपोर्ट

रायगढ़ स्टेडियम में 4.55 करोड़ से तैयार होंगे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ 4.67 करोड़ में बनेगा स्विमिंग पूल

रायगढ़, 16 अगस्त 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बोईरदादर स्टेडियम रायगढ़ में 11.33 करोड़ से तैयार होने वाली खेल सुविधाओं का भूमिपूजन किया। जिसमें 4.55 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, 4.67 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानक के स्विमिंग पूल और 2.11 करोड़ की लागत से स्केटिंग रिंक का निर्माण शामिल है।
खेल खिलाड़ी जिंदाबाद का नारा देते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने हमारा मान बढ़ाया है। हम लगातार उनके लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रायगढ़ में धावकों के लिए अभ्यास और प्रतियोगिताओं के स्तर का रनिंग ट्रैक के साथ रोजाना सैर के लिए आने वाले लोगों के लिए भी अलग से ट्रैक बनाया जा रहा है। स्टेडियम का स्विमिंग पूल काफी पुराना हो चुका था, इसको देखते हुए अब यहां अतंर्राष्ट्रीय मानकों वाला स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है। स्केटिंग रिंक भी तैयार किया जा रहा है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि हम लगातार जनसुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जितने भी प्रोजेक्ट्स यहां शुरू किए गए हैं वे सब अब मूर्त रूप ले रहे हैं। जो जल्द ही लोगों के लिए तैयार हो जाएंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल न सिर्फ खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगी मंचों में अपनी प्रतिभा दिखाने का माध्यम है, अपितु एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का ठोस आधार है। आज हमारी लाइफस्टाइल जिस प्रकार से बदली है, वह सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। हमारी पिछली पीढिय़ों की दिनचर्या को देखें तो उसमें परिश्रम और मेहनत की बड़ी भूमिका होती थी। उनकी खुराक अच्छी थी और वे लंबे समय तक निरोगी जीवन जीते थे। किन्तु आज का खानपान और जीवनशैली के चलते युवा कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण शारीरिक गतिविधियों का अभाव और सेहत के प्रति लापरवाह रवैय्या है। हमें खेलों को जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यह सिर्फ युवाओं तक सीमित न रहे बल्कि बड़ी उम्र में भी खेलों से जुड़ा रहना मनोरंजन के साथ सुदृढ़ स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से खिलाडिय़ों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को अपनी तैयारी और बेहतर करने का मंच मिलेगा। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्टेडियम में तैयार होने वाले ट्रैक्स और सुविधाओं के बारे तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर खेल एवं योग संघ ने स्टेडियम में होने जा रहे उन्नयन कार्यों के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती सरिता केशव जायसवाल, श्री शेख सलीम नियारिया, श्री मुकेश जैन, श्री दिबेश सोलंकी, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित शहर के खेलप्रेमी व खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खिलाडिय़ों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने स्टेडियम में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान तीरंदाजी और फुटबॉल का अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की। उन्होंने खिलाडिय़ों से उनके अभ्यास और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत और समर्पण खेल के क्षेत्र में न केवल आपको आगे बढ़ाएगी बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

Posted on

August 16, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top