pub-1657030687483830

विधायक के प्रयासो से अमरवाड़ा नगरपालिका को नये फायर वाहन की मिलेगी सौगात भोपाल प्रवास के दौरान विधायक विकास योजनाओ की स्वीकृति हेतु प्रयासरत

Posted on

July 30, 2025

by india Khabar 24

ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा


अमरवाडा-
नगरपालिका अमरवाडा के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति हेतु नपाध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी के मांगपत्रो के साथ विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने भोपाल मे नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे से चर्चा की।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता नितिन तिवारी ने बताया विधायक कमलेश शाह के प्रयासों से आयुक्त नगरीय प्रशासन द्वारा नगरपालिका अमरवाडा को नया फायर ब्रिगेड वाहन खरीदने हेतु 30 लाख रुपये एवं वार्ड-06 स्थित तालाब के सौंदर्यिकरणं हेतु पचास लाख रुपये की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने आश्वस्त किया।
विधायक कमलेश शाह के नेतृत्व मे भाजपा नेता नितिन तिवारी प्रहलाद सूर्यवंशी सचिन गोलू चौरसिया ने राज्य नियोजन संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत गजभीये से भेंट कर नगरपालिका अमरवाडा मे आई डी एस एम टी योजनंतर्गत जमा दो करोड़ नब्बे लाख रुपये की राशि से बाजार क्षेत्र का फर्शिकरण, नाली निर्माण, स्टेडियम ग्राउंड मे सौंदर्यिकरण बस स्टैंड मे डोम टाइप शेड निर्माण हेतु कार्ययोजना स्वीकृति का मांगपत्र नपाध्यक्ष की ओर से सौंपा, जिस पर प्रोजेक्ट डारेक्टर द्वारा आवेदन को परीक्षण उपरांत स्वीकृति का आश्वाशन दिया गया।
विधायक कमलेश शाह के साथ भाजपा नेताओ ने विधानसभा अध्यक्षीय दीर्घा से विधानसभा की कार्यवाही देखी। नगरपालिका अमरवाडा के विकास कार्यो की स्वीकृति हेतु प्रयासरत विधायक का नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर सहित समस्त सभापति पार्षदों ने आभार व्यक्त किया।

Posted on

July 30, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top