ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा
एफ.डी.डी.आई. छिंदवाड़ा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हर्रई ब्लॉक के पांच स्कूल प्राचार्यों का हुआ सम्मान

शिक्षा जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करने वाले जिले के शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को आज सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह इमलीखेड़ा स्थित फूटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफ.डी.डी.आई.) छिन्दवाड़ा में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के उन विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए, जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह थे। उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल तथा जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री उमेश सातनकर मंचासीन रहे।
समारोह में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षकों के समर्पण को अनुकरणीय बताया और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार से विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कराने में संपूर्ण टीम ने मेहनत की है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने विशेष रूप से हिन्दी, अंग्रेज़ी और गणित जैसे विषयों में कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल कक्षाओं के आयोजन पर बल दिया ताकि आगामी परीक्षाओं में और भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर विकासखंड हर्रई मॉडल स्कूल प्रमुख राजकुमार सूर्यवंशी, हायर सेकेंडरी मड़ई प्रमुख नीता साहू, चूरी सजवा प्रमुख, झिरना प्रमुख, हायर सेकेंडरी सेजवाड़ा को सम्मानित किया गया
समस्त अधिकारियों ने उपस्थित सभी प्राचार्यों को आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।





