(रानीताल चौक से आने वाले वाहनों में मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा आदि को बल्देवबाग चौक से एमआर-4 रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा)
जबलपुर दमोहनाका चौक के नीचे तीन हिस्सों के रास्ते को 8 जुलाई तक बंद कर दिया गया है. फ्लाईओवर एक्सटेंशन वाले इस हिस्से में नीचे सड़क और नाली का निर्माण तेज गति से किया जा रहा हैं.
इस चौराहे के तीन हिस्से के मार्ग को 400-400 मीटर की सीमा में बंद किया गया हैं. ईई शिवेंद्र सिंह के अनुसार, ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव की वजह से मशीनरी का मूवमेंट और ऐसे में निर्माण कार्य संभव नहीं हो सकेगा.
अधारताल से दमोहनाका की तरफ आने वाला ट्रैफिक मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो और ई-रिक्शा आदि को गोहलपुर थाने से अमखेरा रोड, खजरी बायपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा. वहीं दोपहिया वाहन शांति नगर चौक से दाहिने ओर डायवर्ट होते हुए पाटन मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे
रानीताल चौक से आने वाले वाहनों में मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा आदि को बल्देवबाग चौक से एमआर-4 रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. दोपहिया के लिए गोपाल आर्केड से बाईं ओर रूट डायवर्ट किया गया है
और पाटन और आईएसबीटी चौक से दमोहनाका की तरफ आने वाले बड़े और तिपहिया वाहनों को आईएसबीटी से खजरी बायपास होते हुए अमखेरा रोड की ओर का रूट दिया गया है. दोपहिया वाहन शांति नगर की बाई ओर के डायवर्टेड रूट का इस्तेमाल कर सकेंगे.




