क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 05 किलो 135 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 1 लाख 3 हजार रूपये का जप्त

Posted on

June 18, 2025

by india Khabar 24

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रितेश कुमार शिव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बगरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 05 किलो 135 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 17/6/25 की शाम आदि प्लाजा के सामने क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज पुलिस की संयुक्त टीम को दौरान वाहन चेकिंग के एक नीले रंग के ई रिक्शा में 2 व्यक्ति बैठे आते दिखे, पुलिस को देखकर आटो में सवार दोनों व्यक्ति हड़बड़ाहट में आटो वालो से आटो वापस मोडने को कहने लगे संदेह होने पर पूछताछ करने पर आटो चालक ने बताया कि दोनों सवारियों को दीनदयाल बस स्टेण्ड से लेकर आया है दोनों किसी को ढू़ढ़ रहे हैं । आटो में सवार दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम नेत्रो नागोर पिता रूपा नागोर उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम असीनवीर थाना मोनोमुण्डा जिला बुद्ध राज्य उड़ीसा एवं सत्यनारायण पण्डा पिता कम्भूपानी पण्डा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सगड़ा थाना मोनोमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा बताये, संदेहियो की तलाश लेने पर कब्जे मे रखे सूटकेस को खोलकर देखने पर पीले रंग की पन्नियों मे 5 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 5 किलो 135 ग्राम गांजा होना पाया गया, उक्त गांजा के संबंध मे पूछताछ पर आरोपी नेत्रो नागोर ने उक्त गांजा जिला बौद्ध उड़ीसा के ग्राम सगड़ा के जंगल के निवासियों से 6 हजार रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदकर एक मोबाइल धारक जिसने अपना नाम पप्पू जैन बताया था को गंाजा की डिलेवरी करने जबलपुर आना बताया। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 135 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 3 हजार रूपये का जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एन.डी.पी.एस एक्ट का के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी अनिल मिश्रा, आरक्षक सचिन जैन, आशुतोष भारती सिद्धार्थ दुबे तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द रावत, मोहन सिंह, आरक्षक प्रदीप टेकाम, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

June 18, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top