pub-1657030687483830

पहलगाम में शहीद देशवासियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted on

April 30, 2025

by india Khabar 24

शहडोल। जिला ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा पहलगाम जम्मू कश्मीर में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला ब्राह्मण समाज के उपस्थित लोगों द्वारा जघन्य हत्या के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉ बाल्मीक गौतम, दिलीप द्विवेदी, सूर्यकांत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, मनोज द्विवेदी, राजेश तिवारी ,अविनाश तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, संदीप तिवारी, अतुल मिश्रा, डॉ भास्कर शुक्ला, श्री नमो गर्ग, संदीप शुक्ला, आनंद शर्मा, राकेश शर्मा, राजा गौतम , राहुल तिवारी, अन्नू त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, अनुपम गौतम, राजा मिश्रा, बृजेश शर्मा, शिशिर गौतम, शैलेश तिवारी, दिवाकर द्विवेदी, आशीष मिश्रा,आर्यव तिवारी, वेदान्श द्विवेदी,निशांत जोशी, पुष्पराज पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Posted on

April 30, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top