जबलपुर के लाल हवेली रेस्टोरेंट में आग.फर्नीचर समेत किमती सामान जलकर खाक; 3 फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर माढ़ोताल थाना क्षेत्र में करमेता रोड स्थित लाल हवेली रेस्टोरेंट में आज तड़के अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग ने तीन वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कार्यालय के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

दमकल कर्मियों का कहना है कि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top