pub-1657030687483830

श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक संपन्न

Posted on

February 1, 2025

by india Khabar 24

जिला अध्यक्ष ने जिला टोली की घोषणा

शहडोल भारत रत्न श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष 2025 को लेकर कमला नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने जिला टोली के साथ की बैठक उन्होंने ने बताया बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष है श्रद्धा अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर बूथ, मंडल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेको कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए हैं श्रद्धा अटल जी के स्मारक ‘सदैव अटल’ नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया भारत के माननीय राष्ट्रपति माननीय उपराष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा में भाग लिया इसी तारतंभ में अटल जी की जन्म शताब्दी को लेकर 14 जनवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल जी की स्मृति में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जन्म शताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिला टोली की घोषणा की है जिसमें उन्होंने शहडोल जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री श्री कैलाश तिवारी जी को कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया है तो वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा एवं मनोज सिंह आर्मो को सहसंयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट एवं सोशल मीडिया से राजीव शर्मा को को जिले का सदस्य बनाया गया है बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने अटल जी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं शहडोल जिले के 19 मंडलों में टोली बनाकर अटल जी की जन्म शताब्दी कार्यक्रम को वृहद रूप से करने का मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश तिवारी बने जिला संयोजक

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश तिवारी जी को भाजपा जिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया है एवं जिला महामंत्री दीपक शर्मा ,मनोज सिंह आर्मो जी को जिला सहसंयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सोशल मीडिया से राजीव शर्मा को जिले का सदस्य बनाया गया है इनकी नियुक्ति पर इन्होंने दी बधाई भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, संजीव प्रताप सिंह, भूपेंद्र मिश्रा शीतल पोद्दार ,जिला महामंत्री संतोष लोहानी, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र चतुर्वेदी ,राकेश सोनी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ,नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 1, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top