pub-1657030687483830

हेलमेट और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु यातायात पुलिस

Posted on

January 13, 2025

by india Khabar 24

द्वारा मोटर साइकिल रैली का आयोजन

यातायात माह के अंतर्गत हेलमेट के उपयोग हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक शहडोल श्रीरामजी श्रीवास्तमव द्वारा जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली जय स्तंभ चौक से रवाना होकर राजेन्द्र टॉकीज तिराहा, न्यू गांधी चौक, बुढार चौक, बस स्टैण्ड, बॉणगंगा तिराहा से होते हुए वापस जय स्तंभ चौक पर आकर समाप्त हुई।

जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक शहडोल के साथ उप पुलिस अधीक्षगक यातायात मुकेश दीक्षित, यातायात निरीक्षक सेवेंदर राम भगत एवं यातायात का बल सम्मिलित हुआ रैली के द्वारा यातायात नियमों एवं हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

January 13, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top