जबलपुर रेल मंडल
मध्य प्रदेश

जबलपुर । मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के निर्देशन में जबलपुर मण्डल पर यात्रियों को ट्रेनों में अधिक भीड़ के दौरान आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से समय-समय पर यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी मे देवरी स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री ग्रेसियस नाजरत के नेत्रत्व मे चल टिकट निरीक्षकों की टीम ने आज दिनांक 19.12.2024 को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 49 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। इस जांच मे आरपीएफ़ व जीआरपी का बल भी उपस्थित था।
इस दौरान कुल 14 यात्री गाडियों को देवरी स्टेशन पर रोककर 856 यात्रियों को पकड़कर उनसे लगभग 05 लाख से अधिक रुपए की राशि बतौर जुर्माना वसूल की गई। यात्री गाड़ियों में डेली अप डाउन करने वाले एम एस टी धारक आरक्षित कोचों मे यात्रा करते हुए पकड़े गए, एवं अनियमित टिकट लेकर तथा अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों एवं स्टेशन पर आवारा घुमने वालो की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा एक दिवसीय औचक विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस जांच के दौरान ट्रेन न. 11705 जबलपुर – रीवा(शटल)एक्स्प्रेस, 11274 प्रयागराज छिउकी – इटारसी एक्सप्रेस, 12190 हजरत निजामुद्दीन- जबलपुर महकौशल एक्सप्रेस, 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्स्प्रेस, 06619 कटनी इटारसी मेमू, 11033 पुणे दरभंगा एक्सप्रेस, 11081 गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस, 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 09033 बरौनी स्पेशल, 12150 दानापुर पुणे सुपरफास्ट, 13202 जनता एक्स्प्रेस, 11062 पवन एक्स्प्रेस, 12296 संघमित्रा सुपरफास्ट, 11652 सिंगरौली- जबलपुर इंटरसिटी एक्स्प्रेस सहित अन्य यात्री गाड़ियों को चेक करने के साथ ही अवैध वेंडरो, प्लेटफार्म पर आने वाले ऑटो चालक, बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए प्लेटफार्म पर घूमने वाले लोगों के साथ ही प्लेटफॉर्म में गंदगी करने वाले लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की भी जांच की गई।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक डॉ. मधुर वर्मा नें बताया कि रेलवे द्वारा प्रारंभ किया गया यह जांच अभियान और आगामी दिनों में भी विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर चलेगा। यह जांच अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है |
****
जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट





