जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने निरीक्षण के दौरान डेली डायरी उचित तरीके से नहीं बनाए जाने पर शिक्षकों को जारी किया स्पष्टीकरण

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

 

(जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्‍न स्‍कूलों का किया निरीक्षण)

जबलपुर शिक्षा में गुणात्मक वृद्धि लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने आज विभिन्‍न स्‍कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़वार में तिमाही परीक्षाफल का विधिवत संघारण नहीं किये जाने पर परीक्षा प्रभारी अनिल डेहरवाल एवं उषाकिरण मरावी को स्पष्टीकरण जारी किया गया। डेली डायरी उचित तरीके से नहीं बनाए जाने पर उच्च माध्यमिक शिक्षक अमृता गुमास्ता को स्पष्टीकरण जारी किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुख्खम मे डेली डायरी एवं स्टूडेंट ट्रैकर का उचित तरीके से संधारण नहीं किये जाने पर उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रणव साहू, दुर्गेश किरण यादव, बृजेश कुमार दुबे डीएस यादव एवं अतिथि शिक्षक मनोज गर्ग को स्पष्टीकरण जारी कर विद्यालय का अकादमिक स्तर बढ़ाने निर्देशित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया पिपरिया के निरीक्षण के दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक आभा सैनी द्वारा डेली डायरी का उचित संधारण नहीं किये जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया। सभी शिक्षकों को विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अकादमिक स्तर बढ़ाने निर्देश दिए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानेगांव के निरीक्षण के दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रीति पाटकर को डेली डायरी का उचित संधारण नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्कूलों में स्टाफ की बैठक लेकर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी एवं विद्यार्थियों के अकादमिक उन्नयन के संबंध में आवश्‍यक मार्गदर्शन दिया।

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top