जबलपुर संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय में संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड ने कहा संविधान दिवस के पावन प्रसंग पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान व्यक्तियों का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें नमन करता हूं।
जिनकी अद्भुत दिव्य दृष्टि के प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है जो सभी नागरिकों की समानता स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। संविधान स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्म ग्रंथ है जो हम सब का मार्गदर्शक है। सभी अधिकारी-कर्मचारी ने भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की
Post Views: 43





