जबलपुर रेल मंडल
मध्यप्रदेश
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के बनखेड़ी स्टेशन पर बुधवार 6 नवंबर को शाम 4.15 बजे जबलपुर से वेरावल के बीच चलने वाली सोमनाथ ट्रेन नंबर 11464 का ठहराव समारोह आयोजित हुआ. इस समारोह में नर्मदापुरम क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती मीरा नारोलिया एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।उपस्थित अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील टेलर द्वारा किया गया । सोमनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पूर्व गाड़ी के चालक एवं परिचालक का स्वागत श्री चौधरी द्वारा किया गया एवं सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करने के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए इस ठहराव के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने कहा कि आज से अब इस नई गाड़ी के रुकने से बनखेड़ी क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11464 का बनखेड़ी स्टेशन में आगमन शाम 04:15 बजे तथा वेरावल से वापसी मे गाड़ी संख्या 11463 का बनखेड़ी स्टेशन में आगमन सुबह 10:29 बजे रहेगा।

इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा, एसीएम श्री अखिलेश कुमार नायक एवं श्री ग्रेसियस नाजरत उपस्थित थे।
जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट


