pub-1657030687483830

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने के रजिस्ट्रेशन जारी, अब तक साढ़े 7 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

Posted on

October 24, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन के लिए 7 लाख 85 हजार 41 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 7 लाख 54 हजार 384 किसानों ने पंजीयन कराया था। प्रदेश में मोटे अनाज का उपार्जन 22 नवंबर और धान का उपार्जन 2 दिंसबर 2024 से किया जाएगा। किसान पंजीयन में रकबा 14 लाख 12 हजार 857 लाख हेक्टेयर है। रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग करेगा।
प्रदेश में हुए कुल पंजीयन में मुख्य रूप से जिला बालाघाट में एक लाख 29 हजार 373 किसान, रीवा में 64 हजार 215, सतना में 58 हजार 960, जबलपुर में 54 हजार 546, सिवनी में 52 हजार 407, कटनी में 52 हजार 279, मंडला में 41 हजार 461, पन्ना में 33 हजार 472, शहडोल में 33 हजार 661, मैहर में 26 हजार 757, डिंडोरी में 24 हजार 91, उमरिया में 23 हजार 662, सीधी में 24 हजार 453 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करायाहै।
वहीं सिंगरौली में 25 हजार 710, अनूपपुर में 21 हजार 851, नर्मदापुरम में 20 हजार 998, दमोह में 19 हजार 877, मऊगंज में 18 हजार 516, नरसिंहपुर में 11 हजार 828, रायसेन में 9 हजार 364, बैतूल में 8 हजार 148, सीहोर में 6 हजार 196, सागर में 3 हजार 922, ग्वालियर में 3 हजार 630, छिंदवाड़ा में 1 हजार 876, शिवपुरी में 1 हजार 162, दतिया में 1 हजार 26, भिंड में 2 हजार 239, विदिशा में 880, मुरैना में 7 हजार 781 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Posted on

October 24, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top