युवा वाहिनी भारत मध्यप्रदेश प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अभिनेष पटेल ने प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा की है । जिसमें प्रशांत पटेल को प्रदेश सचिव के पद के रूप में नियुक्त किया गया है। युवा वाहिनी भारत युवाओं को संगठित करने का संगठन है जिसका ध्येय वाक्य है

“संगठित युवा – समृद्ध भारत” । युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदित्यराज जी हैं और युवा वाहिनी भारत मध्यप्रदेश प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अभिनेष पटेल जी है | प्रशांत पटेल जी नरसिंहपुर जिले के ग्राम देवनगर पुराना के निवासी हैं, वे इससे पहले भी युवा बहिनी भारत में मध्य प्रदेश के विधिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं| प्रदेश अध्यक्ष जी ने बधाई देते हुए कहा है कीआज हमें युवाओं को संगठित करने की आवश्यकता है क्योंकि भारत देश का युवा आज का नेता और कल का निर्माता भी है| प्रशांत पटेल जी ने कहा है कि इस संगठन के द्वारा प्रदान किये गये पद पर पूर्ण रूप से काम करेगे |





