निवास/ मंडला/( म. प्र.)
17 सितम्बर 2024
दुलीचंद मार्को संवाददाता

निवास/मंडला: देश में मुखिया प्रधानमंत्री ने पूरे देश के जिले व तहसीलों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक पूरे देश में लागू किया गया है।

वहीं मंडला जिले के विकासखण्ड निवास (जनपद पंचायत निवास) में स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत सर्व प्रथम महा पुरूषों को याद करते हुए रानी दुर्गावती एवं माहत्मां गांधी जी के चित्र पर जनपद अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुलस्ते के द्वारा फूल माला तिलक बंदन से माल्यार्पण कर स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम शुभारंभ की गई।

इसी तारतम्य में जनपद पंचायत कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुलस्ते के नेतृत्व में कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, साथ ही जनपद परिसर की श्रमदान साफ़ सफाई करके स्वच्छता ही सेवा का शंखनाद किया गया, और सभी ग्राम पंचायतों में भी शुभारंभ करने की गतिविधि दी गई।
इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत जनपद अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुलस्ते ने संकल्प लिया कि मुझे गर्व है कि मैंने स्वच्छता ही सेवा में अपना पूर्ण योगदान दिया और यह संकल्प लेती हूं कि मैं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखूंगी।
साथ ही जनपद सदस्य राविन बड़गैंया ने स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत संकल्प लिया कि, मुझे गर्व है कि मैंने स्वच्छता ही सेवा में अपना पूर्ण योगदान दिया और यह संकल्प लेता हूं कि मैं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखूंगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुलस्ते, जनपद सदस्य राविन बड़गैंया, स्वच्छ भारत मीशन ब्लाक समन्वयक युवराज गजभिए, पंचायत इंस्पेक्टर प्रभारी दान सिंह धुर्वे, नर्मदा गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ के कर्मचारी अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे।





